
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज जबलपुर, मध्य प्रदेश में भाजपा मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित जबलपुर, सागर, रीवा एवं शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान गढ़े हैं, जिसके फलस्वरूप आज मध्य प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भागीदारी निभाते हुए ‘विकसित भारत’ निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रहा है।
हमारे पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि संगठन के गौरव को बढ़ाते हुए जनसेवा और राष्ट्र उत्थान के संकल्प को धरातल पर उतारने व डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं को घर–घर पहुंचाने हेतु कटिबद्ध हैं।