![](https://newsviralindia.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Image-2024-12-03-at-18.35.51-780x470.jpeg)
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना के वीर जवानों, पूर्व नौ-सैनिकों तथा उनके परिवारों को भारतीय नौसेना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को भी बधाई दी हैं।
नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हमारे बहादुर नौसैनिकों के सुदृढ़ युद्ध कौशल, रणनीति एवं सजगता के कारण भारत की विशाल समुद्री सीमाएं सुरक्षित हैं।
राज्यपाल ने नौसैनिकों की वीरता, साहस, पराक्रम एवं समर्पण को नमन करते हुए कहा कि भारत की सीमा के एक बहुत बड़े हिस्से की जिम्मेदारी नौसैनिकों पर है। बड़ी मात्रा में हमारे ऊर्जा संसाधन, आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियां समुद्र में संचालित होती हैं। इस विशाल संपदा से संपन्न समुद्र की रक्षा हमारे वीर नौसैनिक कर रहे हैं। भारत देश की सुरक्षा में हमारे नौसैनिक अमूल्य योगदान दे रहे हैं।